कोई उधार का खिलाड़ी तो कोई नेता पुत्र, बिहार में राहुल गांधी को क्यों नहीं मिला एक भी खांटी कांग्रेसी कैंडिडेट?

मुजफ्फरपुर: पटना साहिब लोकसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार रखने वाली कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की बात करें तो पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगं

4 1 27
Read Time5 Minute, 17 Second

मुजफ्फरपुर: पटना साहिब लोकसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार रखने वाली कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की बात करें तो पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी, सासाराम से मनोज कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस रणनीतिकारों की ओर से जारी सूची पर परिवारवाद के मोलम्मे में बोरो प्लेयर हावी है। कांग्रेस ने जारी पांच में से चार उम्मीदवार परिवारवाद और बोरो प्लेयर के दायरे में आते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं कांग्रेस के बोरो प्लेयर?

अजय निषाद

अजय निषाद

कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को लोकसभा के चुनावी जंग में उतारा है। अजय निषाद मुजफ्फरपुर के सीटिंग सांसद हैं। पर बीजेपी ने 2024 लोकसभा के लिए टिकट से वंचित कर दिया। नतीजतन अंतिम समय में अजय निषाद ने कांग्रेस की सदस्यता ली। बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले अजय निषाद अब अपनी ही पार्टी के विरुद्ध कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में खम ठोक रहे हैं। अजय निषाद का मुकाबला यहां बीजेपी उम्मीदवार राज भूषण निषाद से होगा। अजय निषाद पर परिवारवाद का भी आरोप लगता रहा है। ये पूर्व मंत्री जय नारायण निषाद के बेटे हैं। अजय निषाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर सांसद बन चुके हैं।

सन्नी हजारी

सन्नी हजारी

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में समस्तीपुर से सन्नी हजारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सन्नी हजारी नीतीश सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। हालांकि महेश्वर हजारी चाहते थे लोजपा (आर) से चुनाव लड़ना। लेकिन जब बात नहीं बनी तो कांग्रेस की शरण में महेश्वर हजारी गए। कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपने बेटे सन्नी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। सन्नी का मुकाबला नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी से है।

आकाश प्रसाद सिंह

आकाश प्रसाद सिंह

कांग्रेस ने महाराजगंज से आकाश को चुनावी जंग में उतारा है। आकाश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे हैं। आकाश गत लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण से रालोसपा के उम्मीदवार थे। तब बीजेपी के राधामोहन सिंह ने आकाश को हराया था। इस बार आकाश कांग्रेस की सदस्यता लेकर महाराजगंज से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इनका मुकाबला महाराजगंज के सीटिंग सांसद जनार्दन सिग्रीवाल से होगा।

मनोज कुमार

मनोज कुमार

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में मनोज कुमार को सासाराम से उम्मीदवार बनाया है। ये वही मनोज कुमार हैं जिन्होंने गत विधानसभा बहुजन समाज पार्टी से लड़े थे। इनका एक और परिचय है कि ये सासाराम जिला पार्षद अध्यक्ष पूनम के भैंसुर हैं। इनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार शिवेश राम से होना है।

मदन मोहन तिवारी

मदन मोहन तिवारी

मदन मोहन तिवारी को कांग्रेस ने पश्चिम चंपारण से उम्मीदवार बनाया है। ये पुराने कांग्रेसी हैं। 2015 के विधान सभा चुनाव में इन्होंने बीजेपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को हराया था। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी का मुकाबला बीजेपी के सीटिंग सांसद डॉ. संजय जायसवाल से होना तय हुआ है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Haryana News: JJP से नाराज चल रहे विधायक जोगीराम सिहाग का बड़ा फैसला, भाजपा प्रत्याशी रणजीत के लिए मांगेंगे वोट

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, हिसार। जननायक जनता पार्टी (JJP) के बरवाला विधानसभा से विधायक जोगीराम सिहाग लोकसभा चुनाव में अपनी अपनी पार्टी के खिलाफ हो गए हैं। सिहाग जजपा को छोड़े बिना भाजपा के प्रत्याशी रणजीत चौटाला के लिए वोट मांगेंगे।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now